इतिहास

ऐतिहासिक स्थल पर खुदाई चल रही थी। 'सर! दो कंकाल मिले हैं, एक नर हैं एक मादा हैं, पास में एक खंजर भी मिला हैं। नर कंकाल के सीने की हड्डी पर जख्म का निशान हैं। लगता हैं यह इस महिला ने अपना बचाव किया था और...' 'इतिहास वही होता हैं जो कि दिखाया जाता हैं। यह पवित्र ऐतिहासिक स्थल हैं इसे बदनाम नहीं किया जा सकता।' अगले दिन अखबार में हाथ थामे दो कंकालो के फ़ोटो थे, खबर थी एक प्रेमी जोड़े का कंकाल मिला।